Instagram: You Tube ही नहीं Instagram से भी घर बैठे कमाए जा सकते हैं लाखों रुपये
Instagram: इंस्टाग्राम पर 30 सेकेंड की रील बनाकर महीने के लाखों रुपये कमा रहे क्रिएटर

Instagram: सोशल मीडिया की दुनिया में आज हर कोई फेमस होना चाहता है. हर इंसान चाहता है कि दुनिया उसके साथ भी सेलिब्रिटी जैसा व्यवहार करे. हालांकि इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता कि सोशल मीडिया ने लोगों को फेमस नहीं किया है. सोशल मीडिया के जरिए कई लोग रातो-रात स्टार बन गए हैं. ताजा उदाहरण मोनालिसा का है. वो लड़की जो कभी माला बेचती थी, लेकिन जब वो कुंभ पहुंची तो सोशल मीडिया पर उसकी कुछ वीडियोज तेजी से वायरल होने लगीं और फिर क्या था एक साधारण सी लड़की को बॉलीवुड में एंट्री मिल गई.
कमाई का अच्छा जरिया है इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया से लोग आज पैसा भी कमा रहे हैं, लेकिन इसके भी कुछ नियम हैं. यू-ट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां से लोग महीने के लाखों रुपये कमा रहे हैं. वहीं इंस्टग्राम भी आज कमाई का अच्छा जरिया बन गया है. इंस्टाग्राम सिर्फ फोटो पोस्ट करने और रील्स बनाने तक ही सीमित नहीं है. आप यहां पैसा भी कमा सकते हैं, लेकिन इसके लिए भी कुछ शर्तें तय की गई हैं.
रील क्रिएटर कमा रहे लाखों रुपये
बता दें, इंस्टाग्राम ने ‘Instagram Creator Monetization’ फीचर्स जैसे Reels Bonuses, Badges in Live और Affiliate Program दिए हुए हैं, जिनके जरिए कुछ क्रिएटर्स लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं, लेकिन इंस्टाग्राम ने ये फीचर्स कुछ ही देशों में उपलब्ध कराए हुए हैं. इस लिस्ट में अभी भारत का नाम शामिल नहीं है, लेकिन इंडिया में इंस्टाग्राम रील क्रिएटर्स स्पॉन्सरशिप, प्रमोशन और ब्रांड डील्स के जरिए ही लाखों रुपये कमा रहे हैं.
एक पोस्ट पर मिलते हैं 1000 से 5000 रुपये
इसके लिए आपके अकाउंट पर बड़ी संख्या में फॉलोवर्स होना बहुत जरूरी है. इसके साथ ही आपकी कंटेंट क्वालिटी और इंगेजमेंट रेट (लाइक, कमेंट्स और स्टोरी व्यूज) भी अच्छा होना चाहिए. अगर आपकी इंगेजमेंट और कंटेंट क्वालिटी अच्छी होती है तो कुछ छोटी कंपनियां और ब्रांड्स अपने प्रॉडक्ट का प्रमोशन करवाने के लिए आपसे संपर्क कर सकती हैं. इसके लिए आपको एक पोस्ट पर 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक मिल सकते हैं. बाकी ये कंपनी पर भी निर्भर करता है कि कोई ब्रांड आपको उसके लिए कितने पैसे देता है. बता दें, इस लेवल पर आकर आपको ‘मिड-लेवल इंफ्लुएंसर’ कहा जाता है.
मेगा या मैक्रो इंफ्लुएंसर को मिलते हैं 10,000 से 50,000 रुपये
इसके अलावा अगर आप किसी बड़ी कंपनी या स्टार्टअप्स स्पॉन्सरशिप के लिए रील बनाते हैं तो इसके लिए आपको 10,000 से 50,000 रुपये तक मिल सकते हैं. इस स्तर पर आपको मेगा या मैक्रो इंफ्लुएंसर के रूप में देखा जाता है. अगर आपकी इंगेजमेंट अच्छी रहती है तो आपको एक पोस्ट के लाखों रुपये भी मिल सकते हैं.
इंगेजमेंट का ब्रांड्स पर होता है ये असर
चलिए अब आपको बताते हैं कि आपके अकाउंट की इंगेजमेंट का ब्रांड्स पर क्या असर पड़ता है. दरअसल जब आपके कंटेंट पर लाइक और कमेंट्स की संख्या ज्यादा होती है तो कंपनी और ब्रांड्स को ये भरोसा हो जाता है कि लोगों को आपका कंटेंट पसंद आ रहा है और लोग आपके कंटेंट पर भरोसा कर रहे हैं. ऐसे में कोई भी ब्रांड आपसे अपने प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए इसलिए बोलता है ताकि अगर आप उसके ब्रांड का प्रमोशन करेंगे तो इससे आपके फॉलोवर्स उसके प्रोडक्ट को लेने की कोशिश करेंगे.





