Religion

Panchang 16 July 2025: जानें कल किस समय होगा सूर्योदय और सूर्यास्त, क्या है कल का पंचांग

Panchang 16 July 2025: जानें कल किस समय होगा सूर्योदय और सूर्यास्त, क्या है कल का पंचांग

52views

Panchang 16 July 2025: 16 जुलाई 2025 को दिन बुधवार और सावन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. बुधवार को शोभना योग और पूर्वभाद्रपद नक्षत्र रहेगा. कल विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से 3 बजकर 45 मिनट तक है. यहां जानें क्या है कल का पंचांग.

तिथि: षष्ठी
वार: बुधवार
पक्ष: कृष्ण
नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद
योग: शोभन

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर होगा.
सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 10 मिनट पर होगा.

क्या होता है पंचांग
आसान भाषा में कहा जाए तो पंचांग हर माह की तीस तिथियों और पांच अंगों से मिलकर बनता है. वैसे तो किसी महीने में 30 तिथि होती हैं तो किसी महीने में 31 तिथि होती हैं, लेकिन अगर हिंदू कैलेंडर के हिसाब से देखा जाए तो हर महीने में 30 तिथियां ही होती हैं. ऐसे में पंचांग को इन 30 तिथियों के हिसाब से ही देखा जाता है. बता दें पंचांग में तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण सबसे महत्वपूर्ण होते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं.)

Leave a Response