PM Kisan Yojna: जानें क्या है “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना”, किसानों को 6,000 रुपये मिलते हैं सलाना, कब आएगा 20वीं किस्त का पैसा?
PM Kisan Yojna: "प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना" के तहत किसानों को 6,000 रुपये मिलते हैं सलाना, जानें क्या है ये योजना

PM Kisan Samman Nidhi Yojna: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, यह योजना किसानों के लिए शुरू की गई है. इसकी शुरुआत साल 2018 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई, जिसका उद्देश्य देशभर के गरीब किसानों की आर्थिक मदद करना है. सरकार इस स्कीम के तहत पात्र किसानों को सलाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करती है. यह राशि तीन बार की किस्त में यानी चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये करके दी जाती है. किसानों की किश्त का पैसा सीधा किसानों के खाते में आता है.
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए पात्र किसान गांव के किसी पटवारी, राजस्व अधिकारी या अन्य संबंधित अधिकारी के समक्ष अपनी पूरी जानकारी देकर पात्र पाए जाने पर आवेदन कर सकते हैं. किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा आप ‘पीएम किसान पोर्टल’ पर जाकर किसान कॉर्नर के माध्यम से अपना पंजीकरण स्वयं करा सकते हैं.
इस महीने आ सकती है किस्त
देशभर में बड़ी संख्या में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है. सरकार की ओर से अभी तक इस स्कीम की 19 किस्त जारी कर दी गई हैं. इस योजना की 19वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर से जारी की थी. लाभार्थी किसानों को अब इसकी 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. माना जा रहा है कि पीएम किसान की 20वीं किस्त इस महीने के आखिर में जारी हो सकती है.





