Saiyaara: फिल्म “सैयारा” की रिलीज के बाद यूपी पुलिस ने प्रेमी जोड़ों को क्यों किया अलर्ट
Saiyaara: फिल्म "Saiyaara" रिलीज होने के बाद यूपी पुलिस ने प्रेमी जोड़ों को किया अलर्ट

Saiyaara: 18 जुलाई 2025 को सिनेमा घरों में एक नई फिल्म ने दस्तक दी और इस फिल्म के साथ मनोरंजन की दुनिया में एक नए हीरो की एंट्री हुई. 18 जुलाई 2025 को बॉलीवुड फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज हुई. इस फिल्म से अहान पांडे ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है.
फिल्म ने ओपनिंग डे पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
अहान पांडे जो बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के भतीजे हैं. अहान पांडे की पहली फिल्म ने एक दिन में यानी अपने ओपनिंग डे पर ही 21.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. फिल्म ने अपनी इस कमाई के बाद रिकॉर्ड सेट कर दिया है. अभी तक किसी भी फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर इतनी कमाई कभी नहीं की है.
अहान पांड ने पहली फिल्म के लिए ली मोटी फीस
अहान पांडे की पहली फिल्म की कमाई को देखते हुए माना जा रहा है कि अहान पांडे बॉलीवुड इंडस्ट्री में लंबे समय तक टिकने वाले हैं. मोहित सूरी की फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से हर कोई हैरान है. दर्शक फिल्म में अहान के लुक, इमोशन और उनसे काफी इंप्रेस हुए हैं. बताया जा रहा है कि अहान पांडे ने बॉलीवुड में डेब्यू के समय ही पहली फिल्म से अच्छी-खासी फीस ली है.
करीब 3 से 5 करोड़ रुपये दी गई फीस
सियासत डेली.कॉम की एक खबर के अनुसार, अहान पांडे को इस फिल्म के लिए करीब 3 से 5 करोड़ रुपये दिए गए हैं. इनकी एक रिपोर्ट में कहा गया है, कि “अभी आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं, लेकिन इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि वाईआरएफ यानी यश राज फिल्म्स किसी भी नए कलाकार को 3 से 5 करोड़ रुपये के बीच फीस देती है. हालांकि अहान की फीस को लेकर हम यानी Knowledgestation भी अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करता है.
उत्तर प्रदेश पुलिस ने अलर्ट करते हुए कहा…
गौरतलब है कि “सैयारा” फिल्म देखने के बाद सिनेमा हॉल से कई लड़का और लड़कियों के वीडियो सामने आए. इनमें से कुछ वीडियोज में लड़का-लड़कियां रोते, चीखते-चिल्लाते हुए नजर आए. कहा जा रहा है कि ये सभी फिल्म की स्टोरी देखकर अपने प्रेमी को याद करते हुए रो पड़े, लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने सभी प्रेमी जोड़ों को अलर्ट किया है.
यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, Saiyaara देखकर लोग सिनेमाघरों में बेहोश हो रहे हैं… लेकिन असली बेहोशी तब होगी जब ‘I Love You’ के बाद ‘OTP भेजो प्लीज’ आएगा और अकाउंट का बैलेंस मात्र 0 रुपये रह जाएगा. पुलिस ने ऐसा इसलिए कहा है, क्योंकि आज के रिश्तों में आपसी भरोसा कम रह गया है. ऐसे में लड़का या लड़की एक दूसरे पर नजर रखने के लिए उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स का OTP लेकर एक-दूसरे के सोशल मीडिया अकाउंट को अपने फोन में लॉग इन कर लेते हैं, लेकिन अगर अब आपके साथ ऐसा होगा तो आपको सावधान रहने की जरूरत है.





