Viral News: मरने के बाद दोबारा जिंदा होगा इंसान, होने वाला है बड़ा कमाल!
Viral News: जर्मनी की एक कंपनी ने भगवान को किया चैलेंज, मरने के बाद फिर जिंदा होगा इंसान!

News: आप में से ज्यादातर लोग ऐसे होंगे, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्म “OMG” देखी होगी. इस फिल्म में परेश रावल एक दुकानदार का किरदार निभाते हुए दिखाए दिए हैं. फिल्म की कहानी के अनुसार, परेश रावल जिनका नाम “कांजी लाल जी मेहता” है वे एक मध्यम वर्गी परिवार से संबंध रखते हैं जो अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मुंबई में रहते हैं. कांजी लाल जी मेहता हिंदू हैं और पूरी तरह नास्तिक हैं जो मुंबई के चोर बाजार में हिंदू मूर्तियां और प्राचीन वस्तुएं बेचते हैं.
कहानी शुरू होती है यहां से…
अब कहानी शुरू होती है उस रात से जब जोर का भूकंप आता है और कांजी लाल जी मेहता की दुकान उस प्राकृतिक आपदा में पूरी तरह ढ़ह जाती है जबकि आस-पास की सारी दुकानें जस की तस खड़ी रहती हैं. इस घटना के बाद कांजी लाल जी मेहता बैंक और इंश्योरेंस ऑफिस के चक्कर लगाते हैं, लेकिन उन्हें कहीं से कोई मदद नहीं मिलती है. इसके बाद वो ये कहकर भगवान पर केस कर देते हैं, कि उनकी दुकान भगवान ने गिराई है और फिर वो भगवान के खिलाफ ठीक वैसे ही केस लड़ते हैं जैसे किसी इंसान के खिलाफ केस लड़ा जाता है.
खैर, ये तो है रील वाली कहानी. अब आपको बताते हैं रियल कहानी, जिसके बारे में सुनकर आपको हंसी नहीं आएगी बल्कि हैरानी होगी, लेकिन इस कहानी में किसी ने भगवान पर केस नहीं किया है, बल्कि सीधा भगवान और काल को चैलेंज ही दे दिया है. अमर उजाला, गुड न्यूड टुडे, न्यूज 24 जैसे कई बड़े संस्थानों की कुछ खबरों के अनुसार, जर्मनी की एक स्टार्ट-अप कंपनी ने ये दावा किया है कि भविष्य में लाशों को दोबारा जिंदा किया जा सकेगा.
इन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी का कहना है कि भविष्य में उनकी तरफ से क्रायो-प्रिजर्वेशन सर्विसेज देने की शुरुआत की जाएगी. इसके माध्यम से फ्रीज की गई लाशों को जिंदा किया जाएगा.
बता दें, क्रायोप्रिजर्वेशन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें जैविक सामग्री जैसे शरीर के अंगों, कोशिकाओं और ऊतकों को बहुत कम तापमान पर रखा जाता है. इस प्रक्रिया का उपयोग ज्यादातर विभिन्न प्रकार के नमूनों को संग्रहीत करने के लिए किया जाता है ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके. खैर अब देखने ये होगा कि क्या यह प्रक्रिया इंसानों को जिंदा करने के लिए सफल हो पाएगी.
(Disclaimer: Knowledge Station की ओर से ऐसा कोई दावा नहीं किया जाता है कि मरा हुआ व्यक्ति वापस जिंदा हो सकता है या हो जाएगा. हमनें यह आर्टिकल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर लिखा है.)





