Sonam Raghuvanshi News: 8 से ज्यादा लोगों के साथ मिलकर की पति की हत्या, जानें क्या है राजा रघुवंशी हत्याकांड?
Sonam Raghuvanshi News: मध्यप्रदेश से मेघायल तक, सोनम रघुवंशी ने पूरी प्लानिंग के साथ की पति की हत्या

Sonam Raghuvanshi News: इंदौर के राजा रघुवंशी, जिनकी शादी 11 मई 2025 को हुई थी. शादी के कुछ समय बाद राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम रघुवंसी के साथ हनीमून के लिए इंदौर से मेघालय के शिलॉन्ग चले गए. इसी दौरान अचानक एक दिन दोनों के फोन बंद हो गए. परिवार वाले फोन करते रहे, लेकिन दोनों में से किसी का कुछ पता नहीं चला. तलाश करते हुए कुछ दिन अचानक राजा रघुवंशी की लाश मेघालय की खाई में मिली, लेकिन वहां सिर्फ राजा रघुवंशी की ही लाश मिली थी. आस-पास में ना कोई जानवर था और ना कोई इंसान.
23 मई को लापता हुआ था कपल
इसके बाद राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम की तलाश शुरू की गई जो पति के साथ मेघायल की वादियों में गई थी. 23 मई को लापता हुए इस कपल का केस हर किसी के जहन में कई तरह के सवाल खड़े कर रहा था. मेघायल से लेकर मध्यप्रदेश तक लोगों के दिमाग में बस यही सवाल था कि आखिरकार इस कपल के साथ अचानक क्या हुआ?
मेघालय की खाई में मिली थी राजा रघुवंशी की लाश
राजा रघुवंशी और सोनम का केस खूब चर्चाओं में रहा. इस केस से जुड़े कई सवाल थे. एक ओर अचानक दोनों का फोन बंद हो जाना, इसके बाद एक दिन अचानक मेघायल की खाई में राजा रघुवंशी की लाश मिलना और सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि अगर दोनों घर से एक साथ निकले, दोनों का फोन एक साथ बंद हुआ तो लाश सिर्फ राजा रघुवंशी की लाश अकेले क्यों पड़ी मिली. सोनम रघुवंशी कहां गई. इसी खोजबीन के बीच एक दिन वो आता है जब सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से जिंदा पकड़ लिया जाता है.
इंदौर में ही हो गई थी मर्डर की प्लानिंग
पुलिस ने जब सोनम रघुवंशी से पूछताछ की तो सोनम ने जो बताया वो हैरान कर देने वाला था. सोनम ने पुलिस के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि उसी ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की है. इतना ही नहीं उसने ये भी बताया कि इस पूरे हत्याकांड में उसके साथ और भी कईलोग शामिल हैं. उसने कातिलों के साथ मिलकर शिलांग जाने की प्लानिंग की थी. बता दें, पुलिस ने इस हत्याकांड में अभी तक 8 लोगों की गिरफ्तारी कर ली है.


