News

Barelly News: ब्रेन हैमरेज के कारण एक प्रिंसिपल की चली गई जान, जानें क्या हैं इस बीमारी कारण

Barelly News: ब्रेन हैमरेज के कारण एक प्रिंसिपल की चली गई जान, जानें क्या हैं इस बीमारी कारण

138views

Barelly News: आज के समय में कब क्या हो जाए ये किसी को नहीं पता. कब किसका आखिरी दिन हो इसके बारे में कोई नहीं जानता है. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियोज सामने आते हैं, जिनमें देखा जाता है कि लोगों की हार्ट अटैक या किसी और कारण से अचानक मौत हो जाती है.

स्कूल के प्रधानाध्यापक की ब्रेन हेमरेज के कारण हुई मौत
कुछ ऐसा ही मामला बरेली से सामने आया है, जहां ग्राम पंचायत हर्रामपुर निवासी चंद्र प्रकाश शर्मा की रविवार रात दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल (GTB Hospital) में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चंद्र प्रकाश शर्मा की मौत ब्रेन हेमरेज के कारण हुई है. बता दें, चंद्र प्रकाश शर्मा क्षेत्र के ही प्राथमिक विद्यालय डप्टा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे. चंद्र प्रकाश शर्मा की मौत से स्कूल प्रशासन और स्टूडेंट्स काफी मायूस हैं. इस खबर से स्कूल में शोक का माहौल बना हुआ है.

चंद्र प्रकाश शर्मा के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को उनके भाई चंद्र प्रकाश को सिर में दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में बरेली के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वहां से दूसरे अस्पताल लेकर गए, लेकिन उनकी हालत देखते हुए उन्हें वहां से दिल्ली रेफर कर दिया. दिल्ली पहुंचकर उन्हें एम्स, सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया और फोर्टिस जैसे कई बड़े अस्पतालों में दिखाया, लेकिन हर जगह से उन्हें जवाब दे दिया.

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में ली अंतिम सांस
इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया. जहां उन्होंने रविवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली. बता दें, चंद्र प्रकाश शर्मा लगभग 25 साल से शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे.

अब आपको बताते हैं, आखिरकार ये ब्रेन हैमरेज क्या होता है. दरअसल, मस्तिष्क में ब्लीडिंग होने को “ब्रेन हैमरेज” कहा जाता है. जब कोई रक्त वाहिका फट जाती है, तो आसपास के मस्तिष्क के ऊतकों में रक्त बहने लगता है. ऐसी स्थिति में मस्तिष्क कोशिकाओं को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है वो क्षतिग्रस्त हो जाती हैं. ऐसे में मस्तिष्क के कार्य प्रभावित होते हैं.

Leave a Response