News

Delhi Goa Indigo Flight: ‘PAN PAN PAN’ सुनते ही विमान की क्यों करा दी गई इमरजेंस लैंडिंग

Delhi Goa Indigo Flight: पायलट के 'PAN PAN PAN' कहते ही विमान की क्यों करा दी गई इमरजेंस लैंडिंग

91views

Delhi Goa Indigo Flight: 12 जून 2025 को अहमदाबाद में एक प्लेन क्रैश हो गया. इस हादसे में कई यात्रियों की जान चली गई. अदमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद हर कोई डरा हुआ है. बुधवार देर रात भी एक प्लेन में ऐसी ही स्थिति बन गई. हालांकि पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया. दरअसल दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई.

रात 9 बजकर 42 मिनट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट नंबर 6E-231 में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद पायलट अलर्ट हो गया और उसने ATC को सूचित किया और उसने मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. आपात स्थिति को देखते हुए मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू किए गए और करीब 9 बजकर 25 मिनट पर अलार्म बजाए गए. इसके बाद बुधवार रात करीब 9 बजकर 42 मिनट पर मुंबई एयरपोर्ट पर प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. इस दौरान एंबुलेंस को स्टैंडबाय रखा गया ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके.

इंडिगों के एक प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए बताया
‘आज तक’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर इंडिगों के एक प्रवक्ता की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया, कि 16 जुलाई 2025 को दिल्ली से गोवा के मोहनलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो विमान संख्या 6E 6271 में जब तकनीकी खराबी का पता चला. इसके बाद फ्लाईट को डायवर्ट कर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराजा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया. पायलट के अलर्ट मैसेज के बाद विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

Leave a Response