Panchang 05 June 2025: गंगा दशहरा पर क्यों किया जाता है गंगा स्नान, जानें क्या है इस दिन का महत्व
Ganga Dussehra Ka Panchang: गंगा दशहरा को लेकर क्या है मान्यता, जानें क्या है इस दिन का महत्व

Panchang 05 June 2025: 05 जून को दिन बृहस्तपिवार और ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि गुरुवार रात 02 बजकर 18 मिनट तक रहेगी. गुरुवार को गंगा दशहरा है. इसके साथ ही आज हस्त नक्षत्र और व्यतिपात योग रहेगा. इससे पहले सुबह 9 बजे तक सिद्धि योग रहेगा. बता दें, बृहस्तपितवार को गंगा दशहरा के साथ बटुक भैरव जयंती भी मनाई जाएगी.
क्या है गंगा दशहरा का महत्व?
बता दें, हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है. हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व होता है. कहा जाता है कि ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को ही पृथ्वी पर मां गंगा का अवतरण हुआ था. इसीलिए इस दिन गंगा स्नान और गंगा पूजन किया जाता है. इसके साथ ही इस दिन व्रत और दान करने का भी विशेष महत्व बताया गया है.
तिथि: दशमी
वार: बृहस्तपतिवार
पक्ष: शुक्ल
नक्षत्र: हस्त
योग: व्यतिपात
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर होगा.
सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 16 मिनट पर होगा.
क्या होता है पंचांग
आसान भाषा में कहा जाए तो पंचांग हर माह की तीस तिथियों और पांच अंगों से मिलकर बनता है. वैसे तो किसी महीने में 30 तिथि होती हैं तो किसी महीने में 31 तिथि होती हैं, लेकिन अगर हिंदू कैलेंडर के हिसाब से देखा जाए तो हर महीने में 30 तिथियां ही होती हैं. ऐसे में पंचांग को इन 30 तिथियों के हिसाब से ही देखा जाता है. बता दें पंचांग में तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण सबसे महत्वपूर्ण होते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं.)


