Religion

Panchang 06 June 2025: शुक्रवार को किया जाएगा निर्जला एकादशी का व्रत, जानें क्या है कल का पंचांग?

Nirjala Ekadashi Panchang: शुक्रवार को किया जाएगा निर्जला एकादशी का व्रत, जानें कल का पंचांग?

33views

Panchang 06 June 2025: 06 जून को दिन शुक्रवार और ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. एकादशी तिथि शनिवार सुबह 04 बजकर 50 मिनट तक रहेगी. कल यानी शुक्रवार को निर्जला एकादशी का व्रत किया जाएगा. कल का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. शुक्रवार को चित्रा नक्षत्र और सुबह 10 बजकर 13 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा.

निर्जला एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा की जाती है. मान्यता है कि जो निर्जला एकादशी का व्रत रखता है. उसकी हर मनोकामना पूरी होती है. यह व्रत बिना अन्न-जल ग्रहण किए ही किया जाता है.

तिथि: एकादशी
वार: शुक्रवार
पक्ष: शुक्ल
नक्षत्र: चित्रा
योग: व्यतिपात

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर होगा.
सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 15 मिनट पर होगा.

क्या होता है पंचांग
आसान भाषा में कहा जाए तो पंचांग हर माह की तीस तिथियों और पांच अंगों से मिलकर बनता है. वैसे तो किसी महीने में 30 तिथि होती हैं तो किसी महीने में 31 तिथि होती हैं, लेकिन अगर हिंदू कैलेंडर के हिसाब से देखा जाए तो हर महीने में 30 तिथियां ही होती हैं. ऐसे में पंचांग को इन 30 तिथियों के हिसाब से ही देखा जाता है. बता दें पंचांग में तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण सबसे महत्वपूर्ण होते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं.)

Leave a Response