Religion

Panchang 07 June 2025: शनिवार को किया जाएगा चंपक द्वादशी का व्रत, जानें क्या है कल का पंचांग?

Champak Dwadashi Ka Panchang: शनिवार को किया जाएगा चंपक द्वादशी का व्रत, जानें क्या है कल का पंचांग?

47views

Panchang 07 June 2025: 07 जून को दिन शनिवार और ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. द्वादशी तिथि रविवार सुबह 07 बजकर 30 मिनट तक रहेगी. कल ‘चंपक द्वादशी’ का व्रत किया जाएगा. बता दें, शनिवार को स्वाती नक्षत्र और परिघ योग रहेगा. स्वाति नक्षत्र शनिवार सुबह 10 बजे के बाद लगेगा. इसके साथ ही परिघ योग भी सुबह 11 बजे के बाद लगेगा.

तिथि: द्वादशी
वार: शनिवार
पक्ष: शुक्ल
नक्षत्र: स्वाति
योग: परिघ

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर होगा.
सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 15 मिनट पर होगा.

क्या होता है पंचांग
आसान भाषा में कहा जाए तो पंचांग हर माह की तीस तिथियों और पांच अंगों से मिलकर बनता है. वैसे तो किसी महीने में 30 तिथि होती हैं तो किसी महीने में 31 तिथि होती हैं, लेकिन अगर हिंदू कैलेंडर के हिसाब से देखा जाए तो हर महीने में 30 तिथियां ही होती हैं. ऐसे में पंचांग को इन 30 तिथियों के हिसाब से ही देखा जाता है. बता दें पंचांग में तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण सबसे महत्वपूर्ण होते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं.)

Leave a Response