Religion

Panchang 08 June 2025: रविवार को रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानें क्या है कल का पंचांग?

Kal Ka Panchang 08 June 2025: कल रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानें क्या है रविवार का पंचांग

39views

Panchang 08 June 2025: 08 जून को दिन रविवार और ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. त्रयोदशी तिथि रविवार सुबह 10 बजकर 35 मिनट तक रहेगी. कल प्रदोष व्रत किया जाएगा. रविवार दोपहर 1 बजे तक स्वाति नक्षत्र और दोपहर 12 बजे तक परिघ योग रहेगा.

तिथि: त्रयोदशी
वार: रविवार
पक्ष: शुक्ल
नक्षत्र: स्वाति
योग: परिघ

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर होगा.
सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 15 मिनट पर होगा.

क्या होता है पंचांग
आसान भाषा में कहा जाए तो पंचांग हर माह की तीस तिथियों और पांच अंगों से मिलकर बनता है. वैसे तो किसी महीने में 30 तिथि होती हैं तो किसी महीने में 31 तिथि होती हैं, लेकिन अगर हिंदू कैलेंडर के हिसाब से देखा जाए तो हर महीने में 30 तिथियां ही होती हैं. ऐसे में पंचांग को इन 30 तिथियों के हिसाब से ही देखा जाता है. बता दें पंचांग में तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण सबसे महत्वपूर्ण होते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं.)

Leave a Response