Religion

Panchang 18 July 2025: कल किया जाएगा शीतलाष्टमी और कलाष्टमी का व्रत, इस विधि से करें पूजा

Panchang 18 July 2025: कल किया जाएगा शीतलाष्टमी और कलाष्टमी का व्रत, इस विधि से करें पूजा

38views

Panchang 18 July 2025: 18 जुलाई 2025 को दिन शुक्रवार और सावन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. शुक्रवार को सुबह 4 बजे तक धृति योग और देर रात 2 बजकर 20 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा. बता दें, शुक्रवार को कलाष्टमी और शीतलाष्टमी व्रत भी किया जाएगा.

तिथि: अष्टमी
वार: शुक्रवार
पक्ष: कृष्ण
नक्षत्र: अश्विनी
योग: धृति

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर होगा.
सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 10 मिनट पर होगा.

इस विधि से करें शीतला माता की पूजा
शीतलाष्टमी व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद एक चौकी पर शीतला माता की प्रतिमा स्थापित करके उन्हें फूलों की माला पहनाएं और उन्हें कुमकुम अर्पित करके श्रृंगार चढ़ाएं. इसके बाद शीतला माता की कथा पढ़ें और आरती करें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं.)

Leave a Response