India vs England: आज बारिश की एंट्री से पलट सकता है मैच का पासा, इस टीम को हो सकता है बड़ा फायदा
India vs England: बारिश की एंट्री से बढ़ सकता है ड्रॉ का खतरा, इस टीम को मिल सकता है फायदा

India vs England 4th Test Match: आज 23 जुलाई को इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला हो रहा है. ये टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है. चौथे मुकाबले का टॉस इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जीतकर पहले गेंदबाजी शुरू की. भारतीय समयानुसार यह मौच दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू किया गया.
बदलाव के साथ मैदान में उतरीं दोनों टीम
बता दें, इस बार दोनों टीमें अलग-अलग अंदाज और बदलाव के साथ मैदान में उतरी हैं. भारत की ओर से आज का मैच अंशुल कम्बोज, बी साई सुदर्शन और शार्दुल ठाकुर खेल रहे हैं. अंशुल कम्बोज ने डेब्यू किया है, जबकि साई सुदर्शन ने करुण नायर की जगह वापसी की है. इसके साथ ही इस मैच में शार्दुल ठाकुर भी एक नया मौका मिला है. वहीं, अगर इंग्लैंड की बात की जाए तो इस टीम में शोएब बशीर की जगह लियाम डॉसन को खेलने का मौका मिला है.
टीम इंडिया की ओर से खेल रहे ये खिलाड़ी
बता दें, भारतीय टीम की तरफ से केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कम्बोज, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अभिमन्यु ईश्वरन, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन और ध्रव जुरेला खेलते नजर आ रहे हैं.
इंग्लैंड टीम की ओर से खेल रहे ये खिलाड़ी
वहीं, इंग्लैंड की तरफ से जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जेमी स्मिथ, लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रॉयडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग्यू, गस एटकिंसन और जैकब बेथेल खेल के मैदान में उतरे हैं.
बारिश के दौरान हो सकती है बरसात
भारत में आज सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है. वहीं, मैनचेस्टर में भी मैच से पहले खूब बारिश हुई. मैच के दौरान भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में ये माना जा रहा है कि अगर मैच के दौरान बारिश होती है तो पहले गेंदबाजी करने वाली टीम यानी इंग्लैंड टीम को इसका फायदा हो सकता है और ये टीम जीत भी सकती है. हालांकि हार और जीत का अभी से कुछ भी कहना सही नहीं होगा.
भारत में मैनचेस्टर में खेले 9 मैच
अगर मैनचेस्टर में टेस्ट मैच खेलने की बात की जाए तो भारत ने अभी तक मैनचेस्टर में 09 मैच खेले हैं, जिनमें से 4 मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा, जबकि 5 ड्रॉ हो गए. अब देखना ये होगा कि इस बार का मैच कहां तक पहुंचता है. किसे जीत हासिल होगी और किसे हार का सामना करना पड़ेगा.





